अल्मोड़ा: जनपद के 03 उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने कन्धे पर तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर वर्ष 2008/2009 बैच के उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान व उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी चौकी एनटीडी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी हैं।

दी शुभकामनाएं

इसी क्रम में आज दिनांक 31.05.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए भुवन चन्द्र जोशी, सुशील कुमार व  देवेन्द्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।