अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महाकुम्भ प्रयागराज 2025 में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु संचार तंत्र को निर्बाध बनाने व विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के मध्य सूचना आदान-प्रदान करने,आपात परिस्थितियों में समन्वय स्थापित करने एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अल्मोड़ा पुलिस दूरसंचार के 04 अधिकारी/कर्मचारीगणों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
किया सम्मानित
जिस पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने आज सोमवार दिनांक-23.02.2026 को सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मानित अधिकारी/कर्मचारीगण
1. उपनिरीक्षक पीटी हरेन्द्र सिंह बिष्ट
2. अपर उपनिरीक्षक पीटी केदार दत्त पुनेठा
3. हे0कानि0 पीटी लक्षित सिंह
4. हे0कानि0 पीटी राहुल प्रसाद