अल्मोड़ा: चौंसली में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस में सवार 07 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर चौंसली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार यात्री घायल हो गये।

घायलों का चल रहा इलाज

मिली जानकारी के अनुसार इससे जुड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रहीं हैं। जानकारी के अनुसार केमू कंपनी की बस संख्या यूके-04 पीए-1011 बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। तभी बस दोपहर करीब एक बजे चौंसली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सड़क किनारे बने शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान के शौचालय से टकराकर सड़क पर पलटी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बताया है कि हादसे के वक्त वाहन में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी विनीत तोमर और एसएसपी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।