अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग अल्मोड़ा द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत 100 दिन प्राप्त जॉब कार्ड धारको को, रोजगार से स्वरोजगार की ओर पहल करते हुए बीते कल गुरुवार दिनांक 19/022026 से 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
दी यह जानकारी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी हवालबाग एवं आर सेटी के निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनरेगा के उप कार्यक्रम अधिकारी पंकज मेहता एसबीआई के आर सिटी के फैकेल्टी हरीश सती द्वारा भी प्रशिक्षर्थियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने पर चर्चा करते हुए आर्सेटी एवं विकास खंड की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
रहें मौजूद
इस अवसर पर संस्थान की फैकल्टी राजेंद्र सिंह रावत, दयाल भारतीयल, पीयूष, मनोज चौहान, देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।