अल्मोड़ा: दूरस्थ बूथों के लिए रवाना हुई 133 पोलिंग पार्टियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव है। जिसमें अल्मोड़ा की विधानसभाओं में दूरस्थ बूथों के लिए मतदान पार्टियां रवाना हो गई है।

6 विधानसभाओं में बनाई गई 920 पोलिंग पार्टियां

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें अल्मोड़ा की विधानसभाओं में दूरस्थ बूथों के लिए 133 मतदान पार्टियां रवाना हो गई है। जनपद की अल्मोड़ा, जागेश्वर तथा सोमेश्वर विधानसभाओं में अल्मोड़ा की 15 तथा जागेश्वर की 50 पोलिंग पार्टियां अल्मोड़ा के जीआईसी प्रांगण से रवाना हुई।‌ मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री एवं सुरक्षित तरीके से ईवीएम मशीन उपलब्ध कराकर रवाना किया गया। वहीं जनपद की सभी 6 विधानसभाओं में 920 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।