अल्मोड़ा: जिले में स्थापित टू एमएलडी, एसटीपी में लगेगा यह सिस्टम, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थापित टू एमएलडी, एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगेगा।

किया स्थलीय निरीक्षण

जानकारी के अनुसार इस संबंध में बीते बुधवार को राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे, उत्तराखंड से मॉनिटरिंग विशेषज्ञ / नोडल अधिकारी, रोहित जयाड़ा ने एसटीपी में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमे उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड राज्य में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी पर लगाए जाने वाले रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटशन एवं मॉनिटरिंग संबंधित सूचना कार्यदायी संस्था उत्तराखंड जल संस्थान के प्रतिनिधियों को दी। बताया कि रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाने के बाद उक्त एसटीपी के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा राज्य और केंद्र स्तर पर की जा सकेगी।