अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के 24 यू.के.बालिका वाहिनी के कैडेट्स ने किया रक्तदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 01/11/2023 को एस. एस. जे. कैंपस अल्मोड़ा के 24 यू.के.बालिका वाहिनी की एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लै. (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा जिला अस्पताल अल्मोड़ा में रक्तदान किया गया।

किया रक्तदान

इस अवसर पर कैडेट्स ने रक्तदान महादान का संदेश दिया। कैडेट बबीता पांडे, विद्यांशी बौराई, हरिप्रिया और डिम्पल आर्या ने रक्तदान किया।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर प्रियांशी भाकुनी, अंडर ऑफिसर प्रीति पांडे, सीनियर सार्जेंट किरन चौहान, सार्जेंट निशा बिष्ट, सार्जेंट माला गुप्ता, सार्जेंट गुंजन जीना, लांस कार्पोरल दीपिका पिलख्वाल व 65 अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।