अल्मोड़ा: 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन, 46 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग, जल्द घोषित होंगे परिणाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आज कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया।

इतने प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

जिसमें 46 प्रतिभागियों ने शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ले. (डॉ) ममता पंत द्वारा बताया गया कि 70 प्रतिभागियों ने अपना एनसीसी में नामांकन करवाया था। जिसमें मौसम खराब होने के कारण केवल 46  प्रतिभागियों द्वारा इस भर्ती में शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया गया। 24 यूके बालिका वाहिनी के अंतर्गत 65 बालिकाओं की भर्ती कराई जानी थी। जो प्रतिभागी आज भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित नहीं हो पाए उनकी अंतिम भर्ती प्रक्रिया की तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी।

हुए यह राउंड

प्रतिभागियों ने सर्वप्रथम 400 मीटर की। दौड़ कराई गई उसके बाद 20 क्रंचेज, 20 पुश–अप कराए गए। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा दी। बताया कि भर्ती के नतीजे शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

रहें उपस्थित

इस भर्ती प्रक्रिया में एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर ले (डॉ) ममता पंत, एस एम देवेंद्र सिंह, एस एम दीपेंद्र सिंह, बी एच एम कुलविंदर सिंह, जी सी आई सविता, जी सी आई मेघा , सीनियर अंडर ऑफिसर सोनी राणा के साथ तथा अन्य सभी कैडेट उपस्थित रहे।