अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 24वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जारी है।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें आज गुरुवार को प्रतियोगिता के तहत जूनियर सिंगल्स, डबल्स व मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया औरअगले चक्र में प्रवेश किया। हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमें सीनियर वर्ग में आदित्य कनवाल और सुमित मेहता की जोड़ी ने शिखर शर्मा व शिवांश कार्की को पराजित किया। जबकि आयुष्मान व दीपांक वर्मा की जोड़ी ने आकर्षण कुमार व मनोज भारती, गौरव भट्ट व प्रतीक मेहरा ने हर्षित बड़ोनी व नीरज कांति की जोड़ी को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, पहले दिन हुए मुकाबले पुरुष वर्ग के बीच हुए मुकाबले में करन सिंह ने अपूर्व को 22-20, 21-15, हर्षित सुयाल ने पारस राना को 21-10, 21-10, शौर्य यादव ने अमन विश्वकर्मा को 21-12, 21-14, तरुण पंत ने मोहित तिवारी को 24-22, 21-17, शिवम मेहता ने आकाश सजवान को 21-13, 21-15, वंदित ने निश्चय को 21-11, 21-15, श्रेय डोबाल ने अभिजीत मिश्रा को 21-17, 17-21, 21-11, सिद्धार्थ ने वेदांत राजपाल को 21-9, 21-16 और दीपक कोश्यारी ने शुभ कठैत को 21-12, 21-13 से पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।