अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई।
1085 परीक्षार्थी परीक्षा में रहें अनुपस्थित
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के 17 केंद्रों में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा हुई। परीक्षा 11 से एक बजे के बीच में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 3812 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2727 ने परीक्षा दी। वहीं 1085 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल 28.5 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।