अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में “34 वां सड़क सुरक्षा माह” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक दिवस विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों व आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा के प्रति छात्राओं व आमजन को दी जानकारी
इस क्रम में दिनांक 02/02/2024 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार द्वारा थाने के पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की शिक्षिकाओं,छात्राओं व उपस्थित आमजन को सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित कर सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
जानकारी देकर किया जागरूक
इस दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों/यातायात चिन्हों/संकेतो से संबंधित पोस्टर/पम्पलेट वितरित कर प्रचार प्रसार किया गया, साथ ही साइबर अपराधों,नशे की रोकथाम व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।