अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेल: योग प्रतियोगिता में 60 वालिंटियर्स निभाएंगे अहम भूमिका, प्रतिदिन मिलेगा इतना मानदेय

उत्तराखंड में इसी माह जनवरी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। जिसमें 38वें राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता अल्मोड़ा जिले में प्रस्तावित है।

60 वालिंटियर्स की तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एचएनबी स्पोर्ट्रस स्टेडियम में 31 राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता 31 जनवरी से चार फरवरी तक आयोजित होगी। इसके लिए योग प्रतियोगिता के सफल संचालन में 60 वालिंटियर्स की तैनाती की गई हैं। जो राष्ट्रीय खेलों में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए चयनित वालिंटियर्स को प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये मानदेय मिलेगा। वालिंटियर्स पर आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं, खेल सामग्री का प्रबंधन, खिलाड़ियों का मार्गदर्शन, आयोजन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने आदि की जिम्मेदारी होगी। वालिंटियर्स को प्रतियोगिता से पहले सौंपे जाने वाले हर कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।