अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
इसी क्रम में आज सोमवार को एनएचबी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के तहत ट्रेडीशन योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ट्रेडीशनल योगासन के महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की ऋतु मंडल ने स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल की ऋतु मंडल ने सर्वाधिक 61.42 अंक हासिल किए। वहीं पश्चिम बंगाल की ही साथी मंडल ने रजत पदक जीता। पश्चिम बंगाल की साथी मंडल 60.75 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। कर्नाटक की अनन्या व महाराष्ट्र की सुहानी के अंक समान होने पर दोनों को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। कर्नाटक की अनन्या सम्बय्या तथा महाराष्ट्र की सुहानी भाऊराव गिरीपुंजे दोनों को 60.58 समान अंक प्राप्त हुए।
किया गया सम्मानित
इस मौके पर अतिथियों की ओर से सभी मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।