अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में 5 दिवसीय समर कैम्प का समापन, विद्यार्थियों ने लिए यह प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में ग्रीष्मावकाश में आयोजित 5 दिवसीय समर कैम्प का विधिवत समापन एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मूसयूनी द्वारा किया गया। 

दी यह जानकारी

इस अवसर पर बोलते हुए रविंद्र सिंह मूसयूनी ने विद्यार्थियों से कैम्प में सीखी गई बातों का और अभ्यास करने को कहा और कैम्प को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया  कि कैंप में विद्यार्थियों को वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही योगाभ्यास, प्लास्टर ऑफ पेरिस से विभिन्न वस्तुओं को बनाना,क्राफ्ट वर्क, मेंहदी लगाने सिलाई एवं बैग बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया । इसके साथ ही विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब का एवं हवालबाग में स्थित बेकरी यूनिट एवं जैम जेली यूनिट का भ्रमण भी कराया गया।  वेतन बिष्ट और आँचल आर्या को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी चुना गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

किया सहयोग

कार्यक्रम में संजय पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।‌ कार्यक्रम का संचालन कैंप प्रभारी डॉ निर्मल कुमार पंत ने किया।