अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे 05 अपर उप निरीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 31.01.2026 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 आनन्द सिंह राणा, (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति), अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 भूपाल राम (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति), अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 प्रताप सिंह (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति), अपर उपनिरिक्षक ना0पु0 कुन्दन सिंह (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

किया सम्मानित

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया गया।एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व स्वंय को व्यस्त रखते हुए अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

दी शुभकामनाएं

1-अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजेन्द्र सिंह
2-अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 आनन्द सिंह राणा
3- अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 भूपाल राम
4- अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 प्रताप सिंह
5-अपर उपनिरिक्षक ना0पु0 कुन्दन सिंह के सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे। सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को वाहन में बिठाकर  ससम्मान विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का सेवा विवरण

1- अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग में 41 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, जनपद ऊधमसिंहनगर एवं जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 41 वर्ष 04 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।
2- अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 आनन्द सिंह राणा द्वारा पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 36 वर्ष 06 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।
3- अपर उपनिरीक्षक भूपाल राम द्वारा पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 34 वर्ष, 01 माह 16 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।
4- अपर उपनिरीक्षक प्रताप सिंह द्वारा पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर, चम्पावत एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 35 वर्ष 07 माह 16 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।
5-अपर उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह द्वारा पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 36 वर्ष 06 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।

रहें मौजूद

विदाई समारोह का मंच संचालन लाइन सूबेदार उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र कुँवर, निरीक्षक वाचक अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी देवेन्द्र सिंह नेगी, उपनिरीक्षक स0पु0 मोहित कुमार, आंकिक पूरन रावत, एएसआई (एम) रिफाकत सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।