अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा को एनएमसी की मान्यता मिलने के बाद प्रवेश शुरू हो गए हैं।
किया प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ-
शनिवार को कालेज में कुल 50 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला। प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा ने प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ किया। कालेज में रविवार और सोमवार को भी प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। जिसके बाद 15 फरवरी से कक्षाएं संचालित होंगी।
वर्ष 2012 में रखी गयी थी मेडिकल कालेज की नींव-
अल्मोड़ा में वर्ष 2012 में मेडिकल कालेज की नींव रखी गई। 25 एकड़ में फैले मेडिकल कालेज के निर्माण 600 करोड़ रुपये से हुआ। पहाड़ों में डाक्टरी की शिक्षा के लिए आखिरकार 10 साल बाद कालेज अस्तित्व में आ गया है। बीते माह कालेज में नेशनल मेडिकल काउंसलिंग (एनएमसी) ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कालेज में प्रथम अनुमति पत्र के तहत एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए मान्यता मिल गई। इस दौरान कालेज में कक्षाओं के संचालन के लिए काउंसलिंग शुरू हुई।