अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला पुस्तकालय में 60 हजार पुस्तकें पहुंचने की उम्मीद जगी है।
60,000 से अधिक पुस्तकें
मिली जानकारी के अनुसार जिला पुस्तकालय भवन के जीर्णशीर्ण होने पर एक करोड़ से वर्ष 2021 में इसका पुनर्निर्माण किया गया। इस कारण वहां उपलब्ध दर्शनशास्त्र, तर्कशास्त्र, प्राचीन इतिहास, सामाजिक विज्ञान, साहित्य, अध्यात्म, राजनीतिशास्त्र समेत कई विषयों की 60,000 से अधिक पुस्तकें जीआईसी परिसर और स्काउट-गाइड कार्यालय में रखी गईं थीं। इन पुस्तकों को फिर से पुस्तकालय में संजो कर रख जाएगा।
मिलेगा लाभ
इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा।