अल्मोड़ा: 76 वाँ गणतंत्र दिवस आज, एसएसपी ने ध्वज फहराकर कर अधीनस्थों को दिलाई गणतंत्र दिवस की शपथ, बांटी मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज‌ अल्मोड़ा में राष्ट्र के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में राष्टीय ध्वज को फहराकर उपस्थित समस्त पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई गई।

वितरित की मिठाई

इस कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा विशिष्ट सेवाओं के‌ श्री राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए खुशी के इस अवसर पर अधि0/कर्म0गणों को मिष्ठान वितरित किया गया।

दिलाई शपथ

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद द्वारा कार्यालयों में व थानाध्यक्षों/फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा भी थाना/चौकियों व फायर स्टेशनों में राष्टीय ध्वज को फहराकर पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई गई।