अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ग्राम पंचायत अथरबनी में रविवार को एक खुली बैठक आयोजित हुई।
प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा
जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं और प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पक्की नालियों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा गौशाला, गोबर गैस संयंत्र, मुर्गी बाड़ा और वीबी रामजी योजना के तहत खड़ंजों के निर्माण के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही बिना सत्यापन फेरी वालों और कबाड़ियों के क्षेत्र में घूमने पर रोक लगाने का निर्णय लिया। वहीं चाल-खाल निर्माण, पौधारोपण, आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण, नई सोलर लाइटें लगाने, नई पेयजल लाइन बिछाने आदि पर भी चर्चा हुई।
की यह घोषणा
ग्रामसभा क्षेत्र में खुले छोड़े जा रहे सीवर की समस्या पर कहा कि स्वच्छता समिति का गठन कर खुले में सीवर छोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। संबंधित व्यक्ति को व्यवस्था सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। इस बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रमुख हिमानी कुंडू ने ग्रामसभा के विकास कार्यों के लिए तीन लाख और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद सिंह कनवाल ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
रहें मौजूद
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जमन सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रश्मि सुप्याल, रमेश भोज, इंदर सिंह बिष्ट, निर्मला बिष्ट, रेखा जोशी, नीमा बिष्ट, किरण साह, ख्याली पांडे, दीवान सिंह, सुंदर गंगोला आदि मौजूद रहे।