अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पीएम ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे के कारण लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
घायलों का विवरण
1. नन्दा बल्लभ, उम्र 58 वर्ष, पुत्र सदानन्द, ग्राम टिमटा नौबाड़ा(द्वाराहाट) गम्भीर घायल
2. राकेश कुमार, उम्र 55 वर्ष, पुत्र महावीर प्रसाद, अध्यापक जी0आई0सी0 (द्वाराहाट)
3. नन्दी देवी, उम्र 40 वर्ष, पत्नी देवेन्द्र सिंह, ग्राम नौबाडा (द्वाराहाट)
4. हंसी सती, उम्र 36 वर्ष, पत्नी रमेश चन्द्र ग्राम संगोली, (भिकियासैंण) गम्भीर घायल
5. भूपेन्द्र सिंह अधिकारी, उम्र 64 वर्ष, पुत्र धन सिंह, ग्राम जमोली (भिकियासैंण)
6. नवीन चन्द्र, उम्र 55 वर्ष, पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी, ग्राम ओखलकाण्डा (नैनीताल)
7. हिमांशु पालीवाल, उम्र 17 वर्ष, पुत्र महेश चन्द्र, ग्राम दौलापाली, (द्वाराहाट)
8. प्रकाश चन्द्र, उम्र 43 वर्ष, पुत्र रामदत्त, ग्राम चचरोटी, (स्याल्दे)
9. मोहित सती, उम्र 16 वर्ष, पुत्र रमेश चन्द्र, ग्राम नौघर (भिकियासैंण)
10. बुद्धिबल्लभ भगत, उम्र 58 वर्ष पुत्र कुलोमणी, ग्राम अमोली (भिकियासैंण)
11. हरीश चन्द्र, उम्र 62 वर्ष पुत्र बाला दत्त, ग्राम पाली (द्वाराहाट)
12. जितेन्द्र रिखाड़ी, उम्र 37 वर्ष, पुत्र नन्दाबल्लभ रिखाड़ी ग्राम विनायक (भिकियासैंण)
गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों नंदाबल्लभ और हंसी सती को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त 4 घायलों को रामनगर रेफर किया गया है।
मृतकों का विवरण
1. पार्वती देवी, उम्र 75 वर्ष पत्नी गोविन्द मठपाल, नि0 ग्राम जमोली (भिकियासैंण)
2. नन्दन सिंह, उम्र 70 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह, नि0 ग्राम जमोली (भिकियासैंण)
3. गोविन्द बल्लभ मठपाल, उम्र 80 वर्ष पुत्र कुलोमणी नि0 ग्राम जमोली (भिकियासैंण)
4. तारा देवी, उम्र 50 वर्ष, पत्नी महेश चन्द्र ग्राम पाली (द्वाराहाट)
5. गणेश, उम्र 20 वर्ष, पुत्र भीमबहादुर, नेपाल
6. उमेश, उम्र 18 वर्ष पुत्र ऐतराउल, नेपाल
7. गोविन्दी देवी, उम्र 55 वर्ष, पत्नी हरीश सिंह ग्राम घुघुती (द्वाराहाट)