अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्याल्दे में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता नरेश बंसल को उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद देने के लिए एक द्वाराहाट के ग्राम सभा मासों का प्रतिनिधिमंडल समाज सेवी दीपा बिष्ट के नेतृत्व में सांसद बंसल के निवास स्थान पर उनका धन्यवाद करने पहुंचा ।
रहें शामिल
इस प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्र के प्रमुख व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, गोविंद सिंह, भरत सिंह ,गिरधर सिंह, हर्ष सिंह, बालम सिंह ,उमेश सिंह, और गोपाल सिंह ,आदि प्रमुख रहे।
की यह मांग
इस अवसर पर बंसल ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जो बरसों से ग्राम सभा की सड़क की मांग थी उसे पूरा कर लिया गया है और तुरंत उसमें सर्वे होकर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल अन्य मांगों के रूप में 3 किलोमीटर रोड और दो सोलर हेड पंप की मांग की। उसको भी तुरंत पूर्ण किया जाएगा । दीपा बिष्ट ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पिछड़े क्षेत्र एवं ग्राम मासों में विकास करने के लिए आपको समस्त क्षेत्र की जनता की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई ।