अल्मोड़ा: अभिभावकों के शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात, इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दन्या ने व्याप्त विभिन्न समस्याओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

सौंपा ज्ञापन

इसी क्रम में अभिभवकों और ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि छात्राओं के अनुपात में विद्यालय में शौचालयों की कमी है। शौचालयों की सफाई और रखरखाव की स्थिति भी ठीक नहीं है। वहीं, विद्यालय के कई कक्षों की छतों पर दरारें आ गई है। विद्यालय का भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। जिससे न केवल शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है बल्कि अध्यनरत बच्चों को भी खतरा है। इसके अलावा लोगों ने कहा कि चाहरदीवार जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। मुख्य विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, पंकज सिंह कनवाल, विशाल बिष्ट, भास्कर गोस्वामी, निशांत पांडेय, गोविंद, अंकित पाठक आदि मौजूद रहे।