अल्मोड़ा: स्कूल में आयोजित हुआ समारोह, छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के विकासखंड के बोनाफाइड पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित हुआ।

छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. पीएस नेगी ने किया। इसमें शुक्रवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं और वर्तमान में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।