अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की ओर से दो दिवसीय होलिकोत्सव का समापन हो गया है।
जुलूस देखने के लिए उमड़ी भीड़
सांस्कृतिक जुलूस का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा और शारदा स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने किया। उन्होंने महिला कल्याण संस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की। जिसमे आज शनिवार को पलटन बाजार स्थित सिद्ध बाबा नौला से नंदादेवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक जुलूस का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक जुलूस नगर के गंगोला मोहल्ला, जौहरी बाजार, रघुनाथ मंदिर, कहचरी बाजार से मल्ला महल पहुंचा, जहां महिला होल्यारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार होली गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर रंग जमा दिया। यहां से सांस्कृतिक जुलूस कारखाना बाजार, बाटा चौक, लोहा शेर, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंचा। महिला होल्यारों ने मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद होलिकोत्सव शुरू हुआ। इसके बाद महिलाओं होल्यारों ने तुम सिद्ध करो महाराज होली के दिनन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश मनाऊ इनको पूंजू आज होली के दिनन में…., आज हमर घर होली आई रे….हां-हां छैला ना खेलो होली…. आदि होली गीतों में माहौल सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता में महिला होल्यारों ने स्वांग, नृत्य होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान महिलाएं होली गीत गाते हुए नृत्य करते हुए चल रही थी। जुलूस में कोई महिला राधा-कृष्ण की वेष भूषा में सजी थी तो, कहीं कुमाऊं की बारात का नजारा देखने को मिला। कोई भगवान शिव और पार्वती के वेश में रंगा था। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी ।
किया गया सम्मानित
सांस्कृतिक शोभायात्रा में प्रथम स्थान जाखनदेवी महिला टीम, द्वितीय स्थान माँ सुनन्दा भवाली महिला टीम, तृतीय स्थान महिला जागृति नैनीताल महिला टीम रही हैं।
होली गायन प्रतियोगिता में माँ नन्दा सुनन्दा भवाली प्रथम , नियर स्टेडियम खत्याडी़ द्वितीय, कोकिला महिला , खगमराकोट तृतीय रहें। नृत्य प्रतियोगिता में भोजपुरी महिला, हल्द्वानी प्रथम, ताकुला महिला टीम द्वितीय एंव महिला शक्ति , खत्याडी़ तृतीय रहें। स्वांग प्रतियोगिता में जौहार महिला न्यू इंदिरा कालोनी प्रथम, जाखनदेवी महिला टीम द्वितीय एंव स्यूनराकोट महिला टीम तृतीय स्थान पर रहें। चार चरण की प्रतियोगिता में विजेता रहे महिला टीमों को नकद राशि एंव प्रतीक चिन्ह एंव अंगवस्त्र भेंटकर संस्था द्वारा सम्मानित किया।
जगह-जगह हुआ जलपान का आयोजन

अल्मोड़ा में होलिकोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक जुलूस का बाजार में शामिल महिलाओं के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा की ओर से जलपान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, कुमाऊँ संयोजक व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कुमाऊँ संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, विभाग सह संयोजक हिमांशु साह, नगर संयोजक व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री व धारानौला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, अतुल साह, अनिल वर्मा, अंकित पांडे, कमल बिष्ट, अतुल वर्मा, सन्नी साह, किरन साह, सुमित टम्टा, गौरव कुमार, पप्पू जोशी, अदिति अग्रवाल पांडे, भुवन तिवारी, सार्थक साह, गौरव साह लोग मौजूद रहें।