अल्मोड़ा: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुआ ‘प्रवेशोत्सव’ का शानदार आयोजन, छात्राओं को बांटी गईं पुस्तकें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में स्थानीय आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में आज ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

विद्यालय की प्रधानाचार्या और शिक्षकगणों के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत के साथ-साथ शिक्षा के प्रति छात्राओं को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीप चन्द्र जोशी एडवोकेट व पार्षद गाँधी पार्क वार्ड, पूर्व सचिव व पूर्व उपसचिव जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में इस अवसर पर आमंत्रित किए जाने के लिए विद्यालय परिवार का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसे आयोजनों से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है।

उत्तराखंड सरकार की योजना के तहत वितरण

​उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्राओं को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। जिसमें पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग व अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की।

रहें मौजूद

​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, ऑफिस स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।