आज 13 सितंबर 2023 है। आज अल्मोड़ा में शुक्रवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा

बीते कल से लगातार बारिश का दौर जारी है। आज भी झमाझम बारिश हो रहीं हैं। बारिश के बीच मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के बाजारों में लोगों ने घर की छतों, बालकनी से मां के दर्शन किए। जगह-जगह महिलाओं ने डोले पर पुष्प वर्षा और अक्षत अर्पित कर मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई दी। शोभा यात्रा में शामिल लोग मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा शहर उमड़ा। शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं कई मांगलिक गीतों का गायक कर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
माँ के दर्शन को उमड़ी भीड़
प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर परिसर से मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकली। इससे पूर्व मंदिर में मां नंदा-सुनंदा की आरती की गई। जिसके बाद बारिश के बीच शाम 04:47 बजे शंख ध्वनि के साथ डोले की शोभा यात्रा निकली। मां नंदादेवी मंदिर में शोभा यात्रा पूरा एक चक्कर घूमाने के बाद विदा की गई। यहां से शोभा यात्रा बसंल गली, शिखर तिराहा से माल रोड होते हुए मुख्य बाजार में पहुंची। लोहे शेर, कचहरी बाजार, थाना बाजार, पलटन बाजार, सिद्धनौला से कैंट होते हुए दुगालखोला में शोभा यात्रा पहुंची। जगह-जगह पर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भगवती मंदिर को मां नंदा सुनंदा का मायका भी कहा जाता है। जिसके बाद विधि-विधान से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया। देर शाम दुगालखोला में मूर्ति विसर्जित की।