अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास के लिए किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में पीएम श्री योजना के अंतर्गत गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

इसके अंतर्गत दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिसमें पहली कार्यशाला ‘भविष्य की तैयारी’ में बोलते हुए मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता निदेशक सीसीओई यूएसटी ग्लोबल  बैंगलोर,विजय शंकर उप्रेती ने विद्यार्थियों को संवाद कौशल, डिजिटल सुरक्षा,साइबर सुरक्षा ,समय प्रबंधन,फाइनेंशियल लिटरेसी तथा कोडिंग से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की भी जानकारी दी  गई ।

दी यह जानकारी

इस कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए निरंतर प्रयास करने को कहा और बताई  गयी जानकारी को अत्यंत लाभप्रद बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं समाजसेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्हें विद्यालय से ही समाज सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त हुई उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में हो रही सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने को कहा।
द्वितीय कार्यशाला ‘प्रतियोगिता की तैयारी’ में बोलते हुए मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ बी सी पांडे द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट , जेईई, एनडीए, क्लैट,सिविल सर्विसेज की तैयारी के संबंध में जानकारी प्रदान की उनके द्वारा विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से एक करियर विकल्प का चयन कर निरंतर परिश्रम करने को कहा एवं जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक बातें बताई ।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मुस्यूनी,धन सिंह धौनी , भगवत सिंह बगडवाल, हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी, रेखा आर्या, विक्रम चंद्र, प्रीति लोहनी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सुनीता बोरा ने किया।