अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न करियर विकल्पों से विद्यार्थी हुए अवगत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में पीएम श्री योजना के अंतर्गत गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला ‘अपना रास्ता जानें’ में बोलते हुए मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला ने विद्यार्थियों को  विभिन्न करियर विकल्पों, सरकारी, निजी एवं स्वरोजगार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना एक लक्ष्य बनाकर उसके लिए निरंतर प्रयास करने को कहा। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों को करियर ट्री के माध्यम से अपना लक्ष्य  चुनने एवं परिश्रम कर उसे प्राप्त करने को कहा। डॉ  नयाल द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताई गयी जानकारी को अत्यंत लाभप्रद बताया। इस अवसर पर बोलते हुए राजकीय इंटर कॉलेज चौरा हवालबाग के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडे ने बच्चों से आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हेतु तैयारी करने को कहा।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी, संजय पाण्डे,प्रदीप सलाल,निर्मल कुमार पंत,धन सिंह धौनी , प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी,भगवत सिंह बगडवाल,भावना वर्मा, हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी, रेखा आर्या, विक्रम चंद्र, प्रीति लोहनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता बोरा ने किया।