अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एक ठगी का मामला सामने आया है। यहां “होसाइ शेयर” नामक मोबाइल/वेब आधारित एप के जरिए ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।
जानें क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि कंपनी की ओर से पहले स्थानीय युवकों को एजेंट बनाया गया। एजेंट बने युवकों ने ग्रामीणों से एप में निवेश करने को कहा। इसके बाद लोगों ने निवेश एप होसाइ शेयर में पैसे लगाने शुरू कर दिए। ग्रामीण का कहा है कि उसने भी शेयर में रकम लगाई। करीब 50 हजार रुपये उनके साथ ठगी कर ली गई। पीड़ित ने बताया है कि बाद में न तो निवेश की राशि वापस मिली न ही वादे के अनुसार कोई लाभ दिया गया, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
जांच शुरू
पीड़ित ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।