अल्मोड़ा: संयुक्त अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण, 05 खाद्य कारोबारियों को दिया नोटिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला अभिहीत अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि मंगलवार को जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के साथ छापेमारी का संयुक्त अभियान चलाया गया।

चलाया संयुक्त अभियान

इस दौरान भतरोजखान बाजार एवं ताड़ीखेत बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठान से कुल 02 नमूने  (अरहर दाल” का 01 नूडल्स” का 01) मौके से लेकर सील मोहर बंद किए। इसके बाद बाजार स्थित 08 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 05 खाद्य कारोबारियों को बिना पंजीकरण फूड सिक्योरिटी एवं संरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत मौके पर नोटिस दिया गया। ताड़ीखेत क्षेत्र स्थित 04 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

रहें मौजूद

टीम में अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा ललित मोहन पाण्डे तहसीलदार भिकियासैंण  रवि शाह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अल्मोड़ा,  विपिन कुमार, चौकी प्रभारी महेश चंद्र एवं आदि मौजूद रहे।