अल्मोड़ा: मोहान वन क्षेत्र में गुलदार ने महिला को बनाया अपना शिकार, मौत, क्षेत्र में दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान वन क्षेत्र के गोदी अनुभाग में बीते कुछ समय से गुलदार की सक्रियता की सूचना प्राप्त हो रही थी।

महिला का शव बरामद

जिस पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही थी तथा गोदी अनुभाग के पानुअद्योखन  क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया था। वहीं बीते कल दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को ग्राम खोलियो क्यारी, पोस्ट टोटम निवासी बचुली देवी पत्नी कुशल सिंह की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग की टीम द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला का शव वन क्षेत्र में बरामद हुआ‌।

पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची  तथा पीड़ित परिवार को विभागीय प्रावधानों के अंतर्गत 6 लाख रुपये की अग्रिम सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई।