अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 16.10.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से जारी मुकदमा अपराध संख्या 08/24 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के वारंटी गौरव कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम निजमगढ़ पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर को जपुसर से गिरफ्तार किया गया है। वारंटी काफी समय से फरार चल रहा था।
सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल
1- थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह
2- अपर उप निरीक्षक लोकेश कुमार
3- कांस्टेबल टोनेश त्यागी