अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17-09-2023 “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत बृहद स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान त्रिपुरासुन्दरी मन्दिर से नन्दा देवी मन्दिर परिसर अल्मोड़ा तथा नन्दा देवी बाजार में चलाया गया।
इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का किया आयोजन
अभियान के प्रारम्भ में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी द्वारा अलग-अलग टीमों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर आशीष वर्मा एवं पूर्व सभासद किशन गुरुरानी द्वारा स्वच्छता के महत्व को बताया गया। इस स्वच्छता कार्यक्रम में व्यापारियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पालिका के कर्मचारियों व दुकानदारों द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का आयोजन भी किया गया। जिसमें टीम का नाम अल्मोड़ा ऑलराउन्डर रखा गया तथा टीम कैप्टन निवेदिता त्रिपाठी को बनाया गया।
कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में दी गई जानकारी
साथ ही प्रतिबन्धित प्लास्टिक जैसे-प्लास्टिक स्टीक के साथ एयर बड्स, सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास, प्लेट, कटोरे, कप, का उपयोग न करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की तथा इन उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, बिक्री के प्रतिबन्ध के बारे में अवगत कराया तथा इस सम्बन्ध में बने नियमों का उल्लंघन जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी भी दी गई। सिटी मिशन मैनजर मनोज कर्नाटक ने बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता के अभियान 17-09-2023 से 02 -10 – 2023 तक चलाये जायेंगे
उपस्थित रहे
बृहद स्वच्छता अभियान के दौरान जीवन नाथ वर्मा, दीप चन्द्र साह, किशन गुरुरानी, एस के पन्त, संदीप साह, हरीश बिष्ट, मुन्ना वर्मा, पंकज वर्मा, अनिल साह, पारितोष जोशी, नवीन वर्मा, अनिल तिवारी, महेन्द्र बिष्ट, दीपक वर्मा, कमल कुमार पाठक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भण्डारी, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यावरण पर्यवेक्षक दीपक डीके सहित स्वयं सहायता समूह की नीमा नगरकोटी, रंजना भण्डारी, भवना आर्या, विद्या बिष्ट, नेहा वर्मा, कमला देवी, चन्द्रा बिष्ट, ज्योति त्यागी, संजू गुरुरानी, सरस्वती ठाकुर, शीतल टम्टा निवेदिता त्रिपाठी, जया पाण्डे आदि उपस्थित रहे।