अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) मुख्यालय में वृहद पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा।
वृहद रैली का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां का ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान इस गौरवशाली पल का गवाह बनेगा। केआरसी मुख्यालय में जीएसओ-वन प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय के अनुसार 28 सितंबर को आहूत पूर्व सैनिक रैली प्रात: नौ बजे से शुरू होगी। 28 सितंबर को पुनर्मिलन समारोह की तर्ज पर आहूत इस रैली में मौजूदा सैन्य अफसर व सैनिक तथा भूतपूर्व जांबाज विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही देश की अमूल्य सेवा करने वाले वरिष्ठ जांबाज व वीर नारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
📌📌साथ ही विभिन्न समस्याओं के निदान व सेवा सुविधा को स्टाल भी लगाए जाएंगे। जिसमें पेंशन संबंधी मामलों का समाधान होगा। दस्तावेज़ीकरण की विसंगतियां दूर की जाएंगी।
📌📌इसमें पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (इसीएचएस), सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन (एडब्ल्यूपीओ), स्वास्थ्य, पुनर्वास व अन्य कल्याण योजनाओं संबंधी प्रतिनिधि सहायता प्रदान करेंगे।
📌📌पूर्व सैनिकों के पुनर्वास को नौकरी के अवसर, कौशल विकास व अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद दी जाएगी।