अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में कल दिनॉंक 18 अप्रैल 2026 को जनपद के विकासखण्ड ताकुला के रामलीला मैदान, सोमेश्वर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होना है।
दी यह जानकारी
यह आयोजन प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। उन्होंने इस बहुउद्देशीय शिविर में सम्बन्धित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि वे सम्पूर्ण तैयारी के साथ-साथ अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए सम्बन्धित विभाग अपने विभागीय स्टॉल अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
अल्मोड़ा: कल यहां लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या करेंगी जनसमस्याओं का निस्तारण