अल्मोड़ा: जागेश्वर के पीतना गांव में बहुउद्देशीय भवन का होगा निर्माण, आएगी इतनी लागत, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के पीतना गांव में 96 लाख रुपये से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा।

बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कार्य

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को दी गई है। बहुउद्देशीय भवन बनने से पीतना सहित बसंतपुर, चायखान और भनौली गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण निर्माण विभाग 96 लाख से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेगा। शासन से विभाग को पहली किस्त के रूप में करीब 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। इस बहुउद्देशीय भवन के भूतल पर चार कमरों का निर्माण किया जाएगा। जहां कार्यक्रम में दौरान लोगों के ठहरने की सुविधा मिलेगी। जबकि प्रथम तल पर बहुउद्देशीय हॉल बनेगा। भवन में पेयजल, शौचालय आदि की भी व्यवस्था होगी। बताया कि बहुउद्देशीय भवन के अस्तिव में आने से ग्रामीणों के लिए शादी-समारोह सहित अन्य सार्वजनिक कार्यों का आयोजन करना आसान होगा।