अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि 27 सितम्बर 2025 को तहसील रानीखेत के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वाहन संख्या यूके-19-4895 (ऑल्टो कार) लगभग सुबह 10 बजे रानीखेत–रामनगर मोटर मार्ग पर ग्राम तौड़ा के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एक व्यक्ति की हुई थी मौत
इस हादसे के समय वाहन में चार व्यक्ति सवार थे। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुशल सिंह रौतेला को डॉक्टरों ने राजकीय चिकित्सालय रानीखेत रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर एक पक्ष के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को प्रस्तुत करें।