अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सरकारी विभागों के चालकों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बैठने की सुविधा सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण विषय है।
सरकारी विभागों के चालकों के लिए बनें स्टैंड
इनके लिए प्रशासन को खास पहल की शुरुआत करते हुए जिला कलेक्ट्रेट में बैठने की आरामदायक सुविधा करनी चाहिए। यह चालक बाहर धूप, बारिश में बैठने को मजबूर है। ऐसे में इनके लिए भी बैठने के लिए बैंच व स्टैंड बनाना बेहद जरूरी है। बैठने के लिए जगह न होने की वजह से इन चालकों को मजबूरन बाहर बैठना पड़ता है। अगर इन चालकों के लिए बैठने के लिए बैंच व स्टैंड लगा दिया जाए तो इससे वह अपनी थकान मिटाने के साथ ही छांव में आराम से बैठ सकते हैं।