अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 23.01.2026 को समय 10:44 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि सीएमओ कार्यालय के आवासीय परिसर की छत पर एक पेड़ गिर गया है, जिससे संभावित खतरा उत्पन्न हो गया है।
हटाया पेड़
जिस पर सूचना मिलते ही फायर सर्विस अल्मोड़ा की रेस्क्यू यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर फायर कर्मियों द्वारा वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित रूप से हटाया गया, जिससे आवासीय परिसर में किसी भी प्रकार की जन-धन हानि नहीं हुई।
रेस्क्यू टीम रहीं शामिल
LFM – अजब सिंह
FSDVR – योगेश शर्मा
FM – रवि आर्य
WFM – चांदनी, प्रियंका राणा