अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनाँक 22-12-2025 से दो दिवसीय बालिका पंचायत 2025-26 कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में प्रारम्भ हुआ है
कार्यक्रम का आयोजन
इस प्रतियोगिता में प्रथम दिवस में लोकगीत, मंगल गीत मेहन्दी प्रतियोगिता, ऐपण प्रतियोगिता, वाव विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शिक्षा अधिकारी दीक्षा बेलवाल द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में रिज़वाना सिद्दकी विभागाध्यक्ष एवं डीन शिक्षा संकाय एसएसजे विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय की भूमिका रही। दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं आज की आज सभी प्रतियोगिताको के परिणामों की घोषणा कल की जाएगी। प्रथम दिवस का समापन उप शिक्षा अधिकारी धौलादेवी के सम्बोधन के पश्चात किया गया।
रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ दीया जलाल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। निर्णायकों की भूमिका में डॉ० विद्या कर्नाटक, ज्योती पाण्डे, डॉ० प्रकाश पंत, मीरा जोशी, हेमलता वर्मा, मीनाक्षी उप्रेती, ललित प्रकाश, सतीश भट्ट उपस्थित रहे।