अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शुक्रवार को जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की ओर से खूंट गांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण
इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को औषधीय पौधों की खेती का प्रशिक्षण देने के साथ ही खेती से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही कार्यशाला में परियोजना अन्वेषक डॉ. सतीश चंद्र आर्य ने परियोजना में चयनित प्रजातियों की खेती से होने वाले प्राकृतिक व आर्थिक लाभों के बारे में बताया। वहीं, मास्टर ट्रेनर संतोष सिंह ने किसानों के हर्बल संस्थान में पंजीकरण करने के बारे में जानकारी दी।
रहें मौजूद
इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश सिंह कनवाल, सहायक विकास अधिकारी नवीन चंद्र पंतोला, ग्राम प्रधान विजय कुमार, दीप तिवारी, दिव्या नेगी, भास्कर बिष्ट, संजीव कुमार, मनीषा बिष्ट, हरिप्रिया, कमल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।