अल्मोड़ा: कार से गांजा लेकर रामनगर जा रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, 04 लाख से अधिक कीमत की गांजा बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी है। जिसमें पुलिस ने एक कार से गांजा बरामद की है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक- 05/09/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी बैण्ड पंप हाउस के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK01-TA-3807 के चालक दीपक नेगी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में एवं एक बैग में कुल 17.83 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कीमत- 445750/- रुपये है।

पूछताछ में बताई यह बात

अभियुक्त दीपक नेगी उम्र 22 वर्ष पुत्र बलबीर सिंह नेगी निवासी बैलगड फॉरेस्ट चौकी के पास, रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। कार को सीज किया गया है। अभियुक्त गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहा था। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही हैं, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
      
सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष सल्ट
2- अपर उ0नि0 मोहन चंद्रा
3- हेड कांस्टेबल संजू कुमार
4- हेड कांस्टेबल कपिल कुमार
5- हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र
6-हेड कांस्टेबल दीपक कुमार