अल्मोड़ा: 08 लाख रुपये से अधिक गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा  एस0ओ0जी0 टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0 व अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

एक व्यक्ति के कब्जे से 57.400 किलो ग्राम गांजा बरामद

     आज दिनांक 25/05/ 2022 को एस0ओ0जी0 की सूचना पर सल्ट पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कटपतिया तिराहे से 50 मीटर आगे गूलार की तरफ वाहन संख्या- DL10C-1267 टाटा मांजा कार को चैक किए जाने पर एक व्यक्ति के कब्जे से 57.400 किलो ग्राम गांजा (कीमत- 8,21310 रुपये) बरामद कर  गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट मे एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गांजा परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।

5000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की
                                                     
      एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पूछताछ पर युवक ने बताया वह गांजा घुघति घनियाल के आसपास के क्षेत्र से इकट्ठा करके तराई क्षेत्र की ओर बेचने हेतु ले जा रहा था।
एसएसपी अल्मोड़ा ने उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

गिरफ्तार अभियुक्त गणों का विवरण –

1. कैलाश सिंह रावत उम्र-23 पुत्र राम सिंह रावत निवासी ग्राम घुघुती घनियाल, तहसील स्याल्दे जिला अल्मोड़ा
                                                                                                                                                                       पुलिस टीम

• उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी   
• उ0नि0 अवनीश कुमार- थाना सल्ट    
• कानि0 संजू कुमार सल्ट
• कानि0 गुरमेज सिंह सल्ट
• कानि0  भूपेन्द्र सिंह एसओजी
• का0 मनमोहन सिंह एसओजी