अल्मोड़ा: डेढ़ लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 12/01/2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार,एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान चौड़ी घट्टी तिराहे पर एक व्यक्ति देवेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व मोहन सिंह नि० तोल्यो भौनखाल,भतरोजखान अल्मोड़ा के कब्जे से 0.840 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। कीमत- 1.68 लाख रुपये (एक लाख अड़सठ हजार रुपये) बताई गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1.थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार
2.अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार- थाना भतरौजखान
3.अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा-थाना भतरौजखान
4.हेड कानि0 श्रवण सैनी -थाना भतरौजखान
5. हेड कानि0 नारायण सिंह-थाना भतरौजखान 
6.हेड कानि0 अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा
7.कानि0 परवेज खान-एसओजी अल्मोड़ा