अल्मोड़ा: प्रबंध समिति के चुनाव में अभय साह ने  अपने प्रतिद्वंदी को 22 मतों से मात दी

गुरूवार को अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज अल्मोडा मे प्रबंध चुनाव समिति के चुनाव सम्पन्न हुए ।  प्रबंध समिति के चुनाव में कांटे के मुकाबले में अभय साह ने अपने प्रतिद्वंदी आशीष जोशी को 22 मतों से मात दी ।

अभय साह  ने आशीष जोशी को 22 मतों से पराजित किया

कांटे  के मुकाबले मे पहले राउंड में अभय साह को 25 आशीष जोशी को 21 दूसरे राउंड में दोनों को 25-25 तीसरे राउंड में अभय साह को 35 व आशीष जोशी को 13 मत मिले चौथे राउंड में अभय साह को 18 आशीष जोशी को 22 मत प्राप्त हुए । इस तरह अभय साह को 103  व आशीष जोशी को 81 मत प्राप्त हुए ।  इस प्रकार अभय साह  ने आशीष जोशी को 22 मतों से पराजित किया ।
अभय साह वर्तमान में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष व  पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला कल्याण समिति के संयोजक भी है ।