अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को बन रहे नाला निर्माण में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आज सोमवार को इंद्रा कॉलोनी वार्ड वासियों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहीं यह बात
इस ज्ञापन में कहा कि कार्यदायी संस्था ने स्टेडियम से जीवन ज्योति नाले जिसका निर्माण कार्य बॉन्ड की शर्तानुसार कार्य प्रारंभ होने की तिथि से पूर्ण होने की तिथि तक पूरा नहीं किया गया। साथ ही आरोप लगाए कि ठेकेदार के द्वारा उपरोक्त नाले का कोई कार्य नहीं किया गया था। बल्कि उपरोक्त नाले में ठेकेदार के द्वारा छूवा तक नहीं गया था। इन सबके बावजूद ठेकेदार को दो बार कार्य विस्तार दे दिया गया।
दी यह चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में इस नाले का निर्माण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
रहें मौजूद
इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में विनय किरौला, पार्षद कमला किरौला, गीता बिष्ट, मोहन सिंह, नरेंद्र बघरी, जीवन चंद्र तिवारी, मोहित साह, आनंद सिंह बिष्ट, मोहन सिंह गुसाई, पीएस मटियानी, प्रकाश बिष्ट, लक्ष्मण सिंह लटवाल, बिशन सिंह बिष्ट, सुजीत टम्टा, अमित चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।