अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी जसवंत को दोषमुक्त करार दिया।
जानें पूरा मामला
इस संबंध में अभियुक्त के अधिवक्ता बीपी पंत ने बताया कि पीड़िता की माता ने राजस्व पुलिस में एक अप्रैल 2022 को तहरीर दी। उसके मुताबिक उसकी 16 वर्षीय पुत्री 31 मार्च 2022 को स्कूल गई थी जो घर नहीं लौटी। बाद में वह आरोपी के घर अलीगढ़ में मिली। तब आरोपी को पाॅक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
दोषमुक्त करार
तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है।