अल्मोड़ा: 24 घण्टे के अन्दर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी का सामान भी बरामद

दिनांक- 18.06.2022 को वादी आनन्द बल्लभ निवासी कुकूछीना खोलियाबाज तह० द्वाराहाट ने पटवारी चौकी दूनागिरी में सूचना दी कि वह  पुष्पा भट्ट के प्लाट में बगीचे की देखभाल करता है, दिनांक 18.06.2022 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्लाट में तोड़फोड़ की है तथा गार्डन में लगाये गये 62 कीवी एवं सेब के पेड़ो को उखाड़कर एवं पानी की टंकी का पाईप उखाड़कर काफी नुकसान पहुंचाया गया है तथा गौशाला की छत में लगी लोहे की चादरे एवं प्लास्टिक के पानी का पाईप भी चोरी कर लिया गया है ।

घटना का यथाशीघ्र सफल अनावरण करने के निर्देश दिये गये

इस सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र दूनागिरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा-379/427 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर सम्बन्धित रा० उप नि० द्वारा अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना की गयी।
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा रेग्यूलर पुलिस को स्थानान्तरित की गयी अभियोग की अग्रिम विवेचना दिनांक 22.06.2022 को राजेन्द्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष द्वाराहाट के सुपुर्द की गयी और घटना का यथाशीघ्र सफल अनावरण करने के निर्देश दिये गये।

अभियुक्त गिरफ्तार

जिसके पश्चात थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा अभियोग की विवेचना प्रारम्भ करते हुए दिनांक-23.06.2022 को 24 घण्टे के अन्दर दूनागिरी क्षेत्र से आरोपी महेन्द्र सिंह बिष्ट उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह निवासी कुकूछीना खोलियाबाज तह० द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया |

अभियुक्त ने जुर्म कबूला

जिसने पूछताछ पर घटना का खुलासा करते हुए अपने जुर्म का इकबाल किया और अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम खोलियाबाज उसके घर के गौशाला से प्लास्टिक के पानी का पाईप का बण्डल एवं चुरायी गयी दो चादरों को बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।

स्थानीय नागरिको ने आभार व्यक्त किया

थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एवं घटना का सफल अनावरण किये जाने पर स्थानीय नागरिको द्वारा थाना द्वाराहाट पुलिस की प्रशंसा की गयी है तथा एसएसपी अल्मोड़ा का आभार प्रकट किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1- थानाध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह बिष्ट- विवेचनाधिकारी थाना द्वाराहाट
2- कानि0 ललित मोहन थाना द्वाराहाट
3- कानि0 मौ0 शाहिद- थाना द्वाराहाट