अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कार से सड़क पर कूड़ा फेंकने और टोकने पर अभद्रता करने का मामला सामने आया है।
तहरीर में कहीं यह बात
इस संबंध में पुलिस में तहरीर सौंपी है। हिमांशु पांडेय की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें बताया कि 26 जनवरी को दोपहर तीन बजे टैक्सी स्टैंड तिराहे पर हरियाणा नंबर की कार से पर्यटकों ने कूड़ा सड़क पर फेंक दिया। जब उन्होंने कूड़ेदान में कूड़ा डालने को कहा तो पर्यटक गाली-गालौज करने लगे। कार से उतरकर हाथापाई पर उतर आए। हिमांशु वीडियो बनाने लगे तो उनका मोबाल छीन लिया गया। इससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया कि दो महिला पर्यटकों में से एक ने खुद के प्रशासन में होने की धौंस दिखाई और धमकी दी।
रहें मौजूद
हिमांशु पांडे के साथ ही तहरीर देने वालों में शामिल बजरंग दल सह संयोजक वैभव जोशी, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, संजय भट्ट, अर्जुन फर्त्याल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।