अल्मोड़ा: उपलब्धि: लंदन के बाथ स्पा विश्वविद्यालय की ओर से डॉ जेसी कुनियाल मानद फेलो की उपाधि से हुए सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक व पर्यावरण आकलन व जलवायु परिवर्तन केंद्र के प्रमुख डॉ जेसी कुनियाल सम्मानित हुए हैं।

किया गया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार उनको लंदन के बाथ स्पा विश्वविद्यालय की ओर से मानद फेलो की उपाधि से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण, विज्ञान, वन व जलवायु परिवर्तन, जीव विज्ञान, भूगोल के क्षेत्र की उपलब्धियों और विश्वविद्यालय के साथ उनके समर्पित सहयोग के लिए दिया गया है।  डॉ जेसी कुनियाल ने इस उपाधि का श्रेय संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल, भूतपूर्व निर्देशक स्वर्गीय डॉ. आर एस रावल को दिया है।